{"_id":"58729ec64f1c1b5e2aba86f5","slug":"bsp-put-bets-on-the-six-new-faces","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने छह नए चेहरों पर लगाया दांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने छह नए चेहरों पर लगाया दांव
jaunpur
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जिन प्रत्याशियों को उतारा है उसमें से छह पहली बार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। बदलापुर से घोषित प्रत्याशी लालजी यादव पर बसपा ने लगातार तीसरी बार दांव लगाया है।
शाहगंज और मड़ियाहूं से घोषित प्रत्याशी पड़ोसी जिलों से ताल्लुक रखते हैं। बसपा ने जिन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है उन्हीं को पहले से ही प्रभारी के रूप में तैनात किया था। बिना किसी फेरबदल के पूर्व में घोषित प्रभारियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें मैदान में उतार दिया है।
केराकत, मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर से पार्टी ने महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सदर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी दिनेश टंडन नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2002 में बसपा के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
हालांकि चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी। मल्हनी से घोषित प्रत्याशी विवेक यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र के कुकुढ़ीपुर गांव निवासी विवेक यादव के दादा स्व. राजबहादुर यादव कई बार विधायक रहे हैं।
उनके चाचा स्व. अर्जुन यादव विधायक और सांसद भी रहे। बदलापुर से घोषित प्रत्याशी लालजी यादव भी इसी विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं। औंका गांव के मूल निवासी लालजी यादव वर्ष 2007 के चुनाव में भी बदलापुर से चुनाव लड़ चुके हैं इसके पहले वर्ष रारी विधासभा से भी उप चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं।
हालांकि जीत कभी हासिल नहीं हुई। इस बार तीसरी बार वह मैदान में हैं। शाहगंज से घोषित प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह पड़ोसी जिला सुल्तानपुर के निवासी हैं। वह पहले सुल्तानपुर से ही बसपा के विधायक रह चुके हैं। मड़ियाहूं से घोषित प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
वह पड़ोसी जिला भदोही के सुरियावां के निवासी हैं। भदोही में ही उनका पेट्रोलपंप और डेयरी का कारोबार है। जफराबाद के बसपा प्रत्याशी संजीव उपाध्याय भी इसी क्षेत्र के निवासी हैं। वह पहली बार राजनीति में अपना भाग्य अजमाएंगे। केराकत सुरक्षित सीट से उर्मिला राज, मछलीशहर सुरक्षित सीट से सुशीला सरोज और
मुंगराबादशाहपुर से सुषमा पटेल भी पहली बार विधानसभा का चुनाव मैदान में मोर्चा संभालेंगी। मड़ियाहूं के खैरुद्दीनगंज स्टेशन रोड निवासी सुषमा पटेल के पति रणजीत पटेल समाज कल्याण अधिकारी हैं। उनके ससुर स्व. दूधनाथ पटेल 1985 में मड़ियाहूं से विधायक रहे। उनकी सास सावित्री पटेल भी 1989 से 1996 तक मड़ियाहूं से विधायक रही हैं।