फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSP leader shot a pet dog, supporters threw it in the drain in jaunpur

जौनपुरः बसपा नेता ने पालतू कुत्ते को मारी गोली, समर्थकों ने नाले में फेंका, जानिए क्यों हुआ ऐसा

Thu, 17 Feb 2022 07:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 07:25 PM IST
सार

बसपा नेता के समर्थकों ने कुत्ते को घर के पास स्थित नाले में तड़पते हुए फेंक दिया। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।
 

विज्ञापन
BSP leader shot a pet dog, supporters threw it in the drain in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

जौनपुर में बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य तनबीर हसन ने लाइसेंसी राइफल से बृहस्पतिवार को एक पालतू कुत्ते को गोली मार दी। इस घटना पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बसपा नेता से राइफल को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


सरपतहा थाना क्षेत्र के खानबडेपुर निवासी तनबीर हसन ने अपनी लाइसेंसी राइफल से मिथिलेश गौड़ के पालतू कुत्ते को गोली मारी दी। बसपा नेता के समर्थकों ने कुत्ते को घर के पास स्थित नाले में तड़पते हुए फेंक दिया। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। पुलिस कुत्ते को पशु अस्पताल सुईथाकला ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बसपा नेता तनवीर अहमद का कहना है कि सुबह कुत्ते ने दरवाजे पर आकर उन्हें काट लिया। बचाव में उन्होंने लाइसेंस राइफल से उसे गोली मार दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि राइफल कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कार्यवाही की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed