फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA stopped the salary of 11 teachers after finding them absent

Jaunpur News: अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने 11 शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 14 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
BSA stopped the salary of 11 teachers after finding them absent
जौनपुर। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को रामनगर, बरसठी तथा मछलीशहर ब्लॉक के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालय में अनुपस्थित मिलने पर 11 शिक्षकों का वेतन रोक दिया। विद्यालय देर से पहुंचने पर चार शिक्षकों और शिक्षामित्रों को उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया।
विज्ञापन

बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय जूड़पुर में सुबह 8 बजे निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक चिंता सिंह, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, अश्वनी कुमार सिंह व किरन बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया। सहायक अध्यापक लोकेश कुमार वर्मा व दिनेश कुमार देर उपस्थित हुए। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। कम्पोजिट विद्यालय नारायणपुर का बीएसए ने सुबह 9 बजे निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका अर्चना पांडेय बाल्यकाल देखभाल अवकाश व सुनील कुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया। बीएसए ने सुबह 10 बजे कम्पोजिट विद्यालय हरद्वारी का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक विनोद कुमार यादव, प्रवीण पांडेय अनुपस्थित मिले। शिक्षकों के बीच समन्वय नहीं होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय में कार्यरन्सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक बीएसए ने रोक दिया। सनातन धर्म पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिदुना में बीएसए ने सुबह 11:30 बजे निरीक्षण किया। यहां मध्याह्न भोजन पंजिका अद्यतन नहीं मिली। बीएसए ने प्रधानाध्यापक का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाटाडीह में बीएसए ने 12:30 निरीक्षण किया। इस दौरान परिचारक आर्यन राय 11 सितंबर से अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने उनका वेतन रोक दिया। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भाटाडीह का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जमुहर में बीएसए ने दोपहर 1:10 बजे निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed