फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BSA and the driver of his car injured in a road accident

सड़क दुर्घटना में बीएसए और उनकी गाड़ी का चालक घायल

Wed, 21 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BSA and the driver of his car injured in a road accident
23- बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना के बाद धू-धू कर जलती कार। सं - फोटो : LUCKNOW
जौनपुर। जौनपुर से लखनऊ जाते समय मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क दुर्घटना में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल और उनकी गाड़ी का चालक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हैदरगढ़ के पास हुआ। दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर ज नपद निवासी डॉ. गोरखनाथ पटेल (42) जौनपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं। वह किसी काम से मंगलवार लखनऊ जा रहे थे। हैदरगए़ के पास एक्सप्रेस वे पर सामने खड़े वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर उनकी बोलेरो पलट गई। पटलने के बाद बोलेरो में भीषण आग लग गई। संयोग अच्छा था कि बीएसए और गाड़ी चालक दोनों किसी तरह से बाहर निकाल लिए गए। हालांकि जब तक दोनों को निकाला जाता तब तक बीएसए कुछ झुलस गए। उनको चोट भी लगी है। जिससे उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। चालक राजेश को भी सीने व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई ही। देर शाम को फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं। बाराबंकी जिले में पहले भर्ती कराया गया था। वहां से लखनऊ लाया गया है। अब ठीक हैं। घटना के बारे में बताया कि हैदरगढ़ के पास बीच लेन में एक बोलेरे खड़ी थी। गाड़ी की रफ्तार 70 के करीब थी। चालक ने ध्यान नहीं दिया या झपकी आ गई गाड़ी नजदीक पहुंची तो अचानक उसने टक्कर से बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमा दी। इससे खड़ी बोलेरो से टकराते हुए हमारी बोलेरो पलट गई। इससे गाड़ी में आग लग गई।

24- बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में घायल जौनपुर बीएसए ?

24- बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में घायल जौनपुर बीएसए ?- फोटो : LUCKNOW

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed