फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brother's sister-in-law's killer arrested

भाई के साली का हत्यारा गिरफ्तार

Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Brother's sister-in-law's killer arrested
14- जलालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार साली की हत्या करने वाला आरोपी। - फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शादी से इंकार करने पर भाई की साली की हत्या के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से तब पकड़ा गया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

एसओ विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जलालपुर चौराहे पर भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने जमालपुर गांव निवासी सोनी की हत्या करने वाले आरोपी हरिकंचन के जलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हरिकंचन की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के वक्त पहने जाने वाला नीले रंग का खून से सनी पैंट नेवादा और रेहटी गांव के बॉर्डर के समीप गन्ने के खेत से बरामद की और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोनी से विवाह करना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी। इसी रोष में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed