{"_id":"61fe7667a0d3201bfa3755fe","slug":"brijesh-singh-prishu-took-form-for-nomination-of-mlc-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: एमएलसी पद के लिए बृजेश सिंह प्रिशु समेत दो लोगों ने लिया पर्चा, सोमवार को करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: एमएलसी पद के लिए बृजेश सिंह प्रिशु समेत दो लोगों ने लिया पर्चा, सोमवार को करेंगे नामांकन
Sat, 05 Feb 2022 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
बृजेश सिंह प्रिंशु
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में एमलसी पद के लिए दूसरे दिन भी एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि नामांकन करने के लिए दो प्रत्याशियों के नाम से प्रपत्र खरीदे गए। इसमें एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु और उषा सिंह ने एमएलसी चुनाव के लिए एक-एक सेट में पर्चा खरीदा है। बृजेश सिंह प्रिंशु का पर्चा लेने नितेश सिंह, सन्तोष गुप्ता, निखिल सिंह आये थे।
विज्ञापन
वहीं उषा सिंह स्वयं अपना पर्चा लेने पहुंची थीं। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने बताया कि सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं, मड़ियाहूं निवासी उषा सिंह ने भी पर्चा लिया है। उन्होंने शोषित संदेश पार्टी के समर्थन की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा। उम्मीदवार जिलाधिकारी कोर्ट से अपना पर्चा ले सकते हैं। नामांकन के मद्देनजर कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात की गई है। कचहरी आने वाले रूट को भी डाइवर्ट किया गया है। जगह जगह पर बैरिकेडिंग करके मार्ग परिवर्तित किया गया है।