फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bricks and stones attack on Police team who reached to resolve land dispute in jaunpur many people in custody

Jaunpur: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 23 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sun, 19 Feb 2023 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के कर्तिहा गांव में रविवार को एक जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक गुट ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया।  पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई और थाने को सूचना दी। 

विज्ञापन
bricks and stones attack on Police team who reached to resolve land dispute in jaunpur many people in custody
कर्तिहा गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के कर्तिहा गांव में रविवार को निर्माण कार्य को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया। इसमें दो सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने 23 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कर्तिहा गांव के अब्दुल खालिक ने सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी कि विपक्षी नसीन, उरफी, सैफ, अमन और कसीम इमामबाड़ा का निर्माण कराने के बाद मेरी पुस्तैनी जमीन की तरफ दरवाजा खोल रहे हैं। रोकने पर विवाद कर रहे हैं। इसके बाद थाने से सिपाही चंदन यादव और राजू मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोककर दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा।

विज्ञापन

गांव में पुलिस तैनात

इस पर निर्माण करने वाले विवाद करने लगे और कुछ ही देर में सिपाहियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे घायल सिपाहियों ने थाने को सूचित किया। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 23 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

बक्शा  थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि इमामबाड़े के का दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद था। शिकायत पर पुलिस पहुंची तो निर्माण करने वाले हाथापाई और पथराव करने लगे, जिसमें दो सिपाहियों को हल्की चोटें आई हैं। इस मामले में 23 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed