फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bottle of liquor on the files, the flurry commissioner

फाइलों पर शराब की बोतल, भड़के कमिश्नर

Sun, 18 Jun 2017 12:19 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 18 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bottle of liquor on the files, the flurry commissioner
मछलीशहर तहसील कार्यालय में फाइलों के ऊपर रखी शराब की बोतल। - फोटो : jaunpur
वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण मछलीशहर तहसील में जांच के दौरान फाइलों के बीच अंग्रेजी शराब की बोतल मिलने और गंदगी का अंबार लगे होने पर भड़क उठे। जमकर संबंधितों को फटकार लगाई और सुधरने की चेतावनी दे डाली। वह शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनने के बाद तहसील का निरीक्षण करने निकले थे।
विज्ञापन


कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कोतवाली में आयोजि  समाधान दिवस समाप्त होने के बाद तहसील परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील परिसर और कार्यालयों में फैली गंदगी को देखकर नारजागी जताया। तहसील के ऊपरी तल पर निरीक्षण कर रहे थे कि फाइलों के बीच शराब की बोतल देख भड़क गए। अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि इसका मतलब तहसील के भीतर सारे कुकर्म होते है।
विज्ञापन

वहीं, 2015 की दस बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में लगी मिली। जिस पर कमिशभनर ने उसे हटाने को कहा। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, नायब नाजिर कार्यालय और बरामदों में फैली गंदगी को देखकर कहा कि इतनी गंदगी मे रहकर काम करोगे तो अपने अलावा दूसरों की भी सेहत खराब करोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामदे मे फैले गोबर से बचते बचाते अधिकारियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय मे प्रवेश किया। मालिकान रजिस्टर में न्यायिक आदेशों और वरासत संबधी आदेशों की फीडिग समय से नहीं होने पर तहसीलदार अरविंद कुमार से कहा कि तहसीलदार से नायब तहसीलदार बनने मे देर नहीं लगेगी। निरीक्षण के दौरान डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र के साथ ही अन्य  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed