फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Both the accused of gang rape of a student arrested

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of gang rape of a student arrested
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को सेवई नाला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार को स्कूल से पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर रास्ता रोक कर खड़े अमित विश्वकर्मा व संदीप विश्वकर्मा ने उसे धमकी देकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और दूसरे गांव में एक खंडहरनुमा खाली पड़े मकान में ले गए। जहां दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश हो जाने पर दोनों फरार हो गए। होश में आने पर पीड़िता ने आ कर घरवालों आपबीती सुनाई। पिता उसे लेकर जफराबाद थाने गए और दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि सेवई नाला मोड़ के पास से बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed