फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bose remembered on anniversary have been

जयंती पर याद िकए गए सुभाष चंद्र बोस

Sat, 24 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bose remembered on anniversary have been
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 118वीं जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके बताए गए रास्ते चलने का संकल्प लिया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में  रोवर्स रेंजर्स  शिविर में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि नेताजी का देश के प्रति समर्पण हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


वह देश के ऐसे नागरिक थे जिन्हें हर बच्चा जानता है। आयोजन सचिव डा. मनोज कुमार तिवारी ने रोवर्स रेंजर्स के साथ परिसर में 15 पौध रोपित किए। संयोजक डा. राघवेंद्र पांडेय, डा. मानस पांडेय, डा. अजय द्विवेदी, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुशील सिंह, डा. बीडी शर्मा, अमलदार यादव, रामजी सिंह आदि रहे। शाहगंज जेसीआई की ओर से नेता जी की जयंती पर 85 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष के मिंयांपुर स्थित आवास पर जयंती मनाई गई। राकेश श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, विजय अस्थाना, भैया जी, रवि श्रीवास्तव, श्यामरतन श्रीवास्तव, जय आनंद, अजय आनंद, राजेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, सुमित प्रकाश आदि  उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टीडी महिला इंटर कालेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशांत उपाध्याय, रमेश यादव, सुनील सिंह, डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, आशीष उपाध्याय आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. देवेश उपाध्याय, सतीश सोनकर, राकेश उपाध्याय, जियालाल चौबे, दयाशंकर राय, निर्मल सरोज, सत्य नारायण, विजय सिंह आदि थे।

आल इंडिया स्टूडेंट आर्गनाइजेशन की ओर राज कालेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सचिव विकास कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद थे। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक की ओर से क्रांति स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर दुर्बल दास, शंभू नाथ, कामता प्रसाद, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। शाहगंज जेसीआई की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 85 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर संदीप कुमार, रविकांत, मनोज पांडेय, देवी प्रसाद, सुधांसू, पूनम गुप्ता, आराधना, ममता, दिवाकर आदि मौजूद थे।

आजाद हिंद पार्टी की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित क्रांति स्तंभ पर नेता जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अरुण कुमार, दुर्बल  दास, उमाशंकर, रमेश यादव, किरन शंकर, राजपति यादव, विजय प्रताप आदि मौज्ूाद थे। सतहरिया: पवारा में लक्ष्मी बाई ब्रिगेड और हिंदुस्तान सोसलिस्ट आर्मी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मंजीत कौर, सालिक राम पटेल, धरमचंद्र, संजय, अनिरूद्ध, जयलाल आदि मौजूद थे। खुटहन: स्थानीय बाजार में कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में नेता जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रमोद सिंह, रामचंद्र मिश्र, ब्रजेश उपाध्याय, प्रेमलाल, राहुल तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश उपाध्याय, उमेश यादव, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।


बदलापुर: आलइंडिया डेमोक्रेटिव यूथ आर्गनाइजेशन की ओर से इंदिरा चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। संचालन प्रमोद कुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर इंद्र कुमार शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, रविप्रकाश सिंह, रविशंकर मौर्य, वीपत सिंह, भैयालल निगम, बृजेश सिंह, दिनेशकांतु दुबे, पारसनाथ सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed