फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Booth victory strategy in BJP meeting

भाजपा की बैठक में बूथ विजय की बनी रणनीति

Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Booth victory strategy in BJP meeting
बूथ विजय अभियान के तहत शनिवार को सदर, बदलापुर और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बैठक हुई। इसमें बूथ जिताने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तय की गई। साथ ही उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक भाजपा के जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि 2017 में जो रिजल्ट आया था, उसको दोहराना हम सभी का उत्तरदायित्व है। बूथ समिति में जातीय समीकरण व सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखना होगा। हर बूथ का अलग व्हाट्सएप ग्रुप होना चाहिए। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

जलालपुर: जफराबाद विधानसभा के बूथ विजय अभियान के तहत बैठक जलालपुर स्थित मथुरा सिंह सभागार में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लक्ष्मण आचार्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से बूथ जितवाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। कहा कि बूथ विजय से ही हमारे संकल्प पूरे होंगे। स्वागत भाषण जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल व संचालन जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जफराबाद विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुनील सिंह, धनंजय कश्यप, इंदुबाला सिंह, मनोज दुबे, संदीप सिंह, आमोद सिंह, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: भाजपा की बदलापुर विधानसभा की बैठक सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने विधान सभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह तथा संचालन महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस दौरान भाजपा के धनियामऊ मंडल के प्रभारी पाणिनि सिंह, पवन पाल, पुष्पा शुक्ला, पंकज मिश्रा, गंगा प्रसाद सिंह, साहब लाल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed