फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bomb rumour in Kashi Express, train stopped for three hours

Jaunpur News: काशी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bomb rumour in Kashi Express, train stopped for three hours
मीरगंज। गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा करके चेकिंग की गई।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे से लेकर 6:00 बजे तक मीरगंज पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर जांच की। इसके बाद 6:02 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।पुलिस के अनुसार सोमवार को किसी असामाजिक तत्व ने फोन से रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दिया की स्लीपर बोगी एस-1 से एस-4 में से किसी एक बोगी में किसी ने बैग में बम रखा है। कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी प्रयागराज को दी। इसके बाद जीआरपी जंघई, जंघई स्टेशन प्रशासन को बम की सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन जंघई जंक्शन पर जैसे ही तीन बजकर दो मिनट पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेकटर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल व एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग की गई लेकिन कुछ मिला नहीं। बम निरोधक दस्ता भी प्रयागराज से पहुंचा और ट्रेन की जांच की। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ट्रेन लगभग तीन घंटे तक जंघई जंक्शन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है की बम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। इसके बाद ट्रेन को फिलहाल कुछ नहीं मिला है। शाम 6:02 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed