फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero was robbed after knocking the driver unconscious

चालक को बेहोश कर लूट लिया बोलेरो

Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bolero was robbed after knocking the driver unconscious
मड़ियाहूं। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी अशोक कुमार पाल मंगलवार की रात अपनी बोलेरो मड़ियाहूं में बनवा कर घर वापस जा रहा थे। उनका आरोप है कि कोतवाली के सामने ब्रेकर के पास दो पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी रोककर उसमें आठ लोगों को बैठा दिया और कहा कि कहा इन्हें जंगी रोड छोड़ देना। कुछ दूर जाने के बाद चालक को बेहोश कर उसे कटवार बाजार के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और बोलेरो लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद जब उसे होशा आया तो किसी तरह घर का पता बताया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। होश आने पर परिजन उसे बुधवार की शाम कोतवाली ले गए। अशोक ने अपनी तहरीर देकर कहा कि मैं मंगलवार रात 8 बजे बोलेरो बनवा कर घर जा रहा था तभी कोतवाली के सामने ब्रेकर पर खड़े दो सिपाहियों ने गाड़ी रोककर 8 लोगों को बैठा दिया। कहा कि इन्हें जंगी रोड छोड़ देना। कुछ ही दूर जाने के बाद मेरे साथ क्या हुआ पता नहीं। पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed