फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero ran havoc on road 3 people including crushed 1 died 2 critical condition altercation with police

सड़क पर कहर बनकर दाैड़ी बोलेरो : वृद्धा समेत 3 लोगों को राैंदा, 1 की माैत, 2 की हालत गंभीर; पुलिस से नोकझोंक

Thu, 21 Nov 2024 09:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

Jaunpur News : शिवपुर बाईपास पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। तब तक वृद्ध महिला की माैत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से अन्य दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मृत वृद्धा के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

विज्ञापन
Bolero ran havoc on road 3 people including crushed 1 died 2 critical condition altercation with police
जाैनपुर में हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर गुरुवार की शाम अज्ञात बोलरो की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बोलरो की टक्कर से दो बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शिवपुर गांव निवासी प्रेमा देवी (70) पत्नी तुलसी चौहान स्थानीय तिराहे पर किसी काम से आई थी। वह पैदल ही अपने घर जा रही थी। इसी बीच, भदोही की तरफ से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने लगा तभी सामने से आ रही एक बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन




इस हादसे में बाइक सवार प्रदीप पासी निवासी इमामशाहपुर थाना मड़ियाहूं व अमित सरोज निवासी शाहाबाद भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर मृतक वृद्धा के परिजनों के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई। एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed