फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bolero entered into tea shop, one killed

चाय की दुकान में घुसी बुलेरो, एक की मौत

Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bolero entered into tea shop, one killed
चाय की दुकान में घुसी बुलेरो, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित लखनऊ बलिया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बोलेरो वाहन चाय की दुकान में घुस गई। दुकान पर बैठे तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सारीजहांगीर पट्टी गांव निवासी संत कुमार गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद की चाय नाश्ता आदि की दुकान है। मंगलवार की देर शाम गांव के लोग दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान के भीतर घुस गई। जिसकी चपेट में आकर गांव के राजेन्द्र कुमार (35) पुत्र कमला प्रसाद, राम सिंगार (30) पुत्र लालता प्रसाद, लूटुर (35) पुत्र मंतलाल गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां राजेन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राम सिंगार व लूटूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed