{"_id":"625efcdc5fe43265cf4edcef","slug":"bolero-driver-snatched-20-thousand-by-miscreants-jaunpur-news-vns649080692","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चालक ने बदमाशों ने छिने 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो चालक ने बदमाशों ने छिने 20 हजार
विज्ञापन
पोटरिया मोड़ स्थित एक निजी चिकित्सालय के सामने सोमवार की देर रात बोलेरो चालक से 20 हजार नकदी और मोबाइल लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने यह आरोप लगाते हुए कार सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
खुटहन थाना रानीपुर गांव निवासी बोलेरो चालक रवींद्र यादव बोलेरो गाड़ी भाड़े पर खुद चलाता है। आरोप है कि वह सोमवार को मरीज लेकर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल गया था। जहां से देर रात वापस लौटते समय वह जैसे ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्तीबंदगान गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो बैक मिरर में देखा कि एक कार लगातार उसके पीछे आ रही है। वह स्पीड बढ़ाता तो पीछे आ रही कार भी स्पीड बढ़ा देती। इससे उसका शक यकीन में बदलने लगा। वहां से लगभग छह किमी आगे गभिरन बाजार आ गया। लेकिन कार समान दूरी बनाकर पीछे चलती रही। रवींद्र ने अपनी बोलेरो अचानक पोटरिया मोड़ पर घुमा कर एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि कार सवार भी उसी दिशा में मुड़कर बोलेरो के पीछे अपनी गाड़ी रोक दी। रवींद्र अभी चालक सीट से उतर भी नहीं पाया था कि दो बदमाशों ने उसे घेर मारने पीटने लगे। आरोप है कि तीसरा बदमाश उसकी जेब में रखा पैसा और मोबाइल निकाल लिया। कार सवार पुन: मल्हनी बाजार की तरफ भाग गये। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक जांच कर लौट गयी। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मान रहे है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे सीसी टीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। घटना सही हुई तो फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।