फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Boiler explodes while boiling milk, woman decapitated

Jaunpur News: दूध खौलाते समय बॉयलर फटा, महिला का सिर धड़ से अलग

Wed, 23 Oct 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Boiler explodes while boiling milk, woman decapitated
खुटहन थानाक्षेत्र के डिहिया गांव में मंगलवार को दोपहर में दूध खौलाते समय तेज धमाके के साथ बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के समीप मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। वह गांवों से दूध खरीद कर खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं। इसमें उनका बेटा राजेंद्र बिंद व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते थे। पहले वे दूध को बड़े भगोने में उबालते थे। करीब छह माह पहले वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख का बॉयलर लेकर आए थे, जिसकी क्षमता 500 लीटर की थी। मंगलवार को दोपहर घर के बाहर टीन शेड के नीचे बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। इससे उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूध उबालने को रखकर दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोस की अधेड़ महिला सीता देवी एवं एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोजा जा सका। फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed