फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body of married woman missing for six days found in bamboo grove; hair missing from scalp, face scorched.

Jaunpur News: 6 दिनों से लापता विवाहिता का बांस की कोठी में मिला शव, सिर से बाल गायब थे,चेहरा झुलसा था

Tue, 14 Jul 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman missing for six days found in bamboo grove; hair missing from scalp, face scorched.
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
खेतासराय। थाना क्षेत्र के सोंगर गांव के बांसवारी (बांस की कोठी) में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे छह दिनों से लापता विवाहिता राशिदा (24) का शव मिला। मृतका की स्थिति बेहद खौफनाक थी। उसके सिर के पूरे बाल गायब थे और चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। मायके पक्ष ने बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बांसवारी में फेंके जाने की आशंका जताई है। देर रात तक भारी पुलिस बल मौके पर जांच में जुटा रहा। घटना को लेकर तरह-तरह कयास भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोंगर गांव निवासी राशिदा (24) की शादी गांव में ही घर से करीब 50-60 मीटर दूर कलीमुद्दीन से 2024 में हुई थी। मृतका के भाई मो. सादिक ने बताया कि 8 जुलाई को गांव में ही अपनी सहेली के यहां गई थी। जहां से नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की। कुछ पता नहीं चल सका तो नौ जुलाई को गुमशुदगी की तहरीर खेतासराय थाने पर दर्ज कराने गया था। सोमवार की शाम करीब 6 बजे गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद बांसवारी की तरफ चली गई। वहां गेंद लेने पहुंचे बच्चे ने राशिदा का चप्पल देखा और नजदीक जाने पर उसका शव भी दिखा उन्होंने शोर बताया। शव मिलने की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ गिरेंद्र सिंह भी खेतासराय और शाहगंज थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कॉल डिटेल्स से भी मौत की कहानी सामने आ सकती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पति-पत्नी की पटती नहीं थी। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल और जेवर गायब हैं
भाई ने बताया कि सहेली की शादी में जाते समय राशिदा चेन और अंगूठी पहने थी। अपना मोबाइल भी ले गई थी। लेकिन सब गायब है। मृतका के भाई ने बताया कि राशिदा के सिर से बाल गायब थे और चेहरा झुलसा था। बहन की फोन पर किसी से बात होती थी। वह अपने मायके में रहती है। मृतका के पांच भाई और चार बहन हैं। परिवार के लोगों ने उसकी शादी गांव में ही करा दी थी। पति शादी के एक महीने बाद ही मुंबई चला गया था। वहां वह कार चलाता है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि रविवार में दिन तक शव नहीं था, ऐसा लग रहा है कि रात में किसी ने यहां लाकर फेंक दिया है।

हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed