फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Board Exam: Preparation incomplete, Magistrate not posted

बोर्ड परीक्षा : तैयारी अधूरी, मजिस्ट्रेट की नहीं हुई तैनाती

Tue, 06 Feb 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Preparation incomplete, Magistrate not posted
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 22 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी है। परीक्षा की निगरानी के लिए अभी तक केंद्रों पर सेक्टर, जोनल और न ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण भी नहीं किया जा सका है। यहां सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, प्रकाश, आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। विभाग अभी 11 फरवरी को होने वाली समीक्षा अधिकारी और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। इसके चलते बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होंगे 161789 छात्र
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 239 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन राजकीय विद्यालय, 105 वित्तपोषित विद्यालय और 105 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 161789 पर परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक तैयारी में जुटे
नगर के पांच परीक्षा केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया गया। जिसमें परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी मिली। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि जो थोड़ी बहुत कमी रह गई है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। टीडी कालेज, रजा डीएम शिया इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पड़ताल की गई। इन केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।


बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा हैै। इसी सप्ताह कक्ष निरीक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। केंद्रों पर सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी होगी। - अशोक नाथ तिवारी, प्रभारी डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed