फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody fight over fan air in jaunpur young man attend wedding beaten to death three accused arrested

UP: पंखे की हवा को लेकर खूनी संघर्ष, शादी में आए युवक को पीट-पीट कर मार डाला; छह घंटे में तीनों आरोपी अरेस्ट

Sat, 17 May 2025 09:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 May 2025 09:16 PM IST
सार

सुल्तानपुर के बरहूपुर गांव में घटना के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। प्रत्यक्षदर्शी घटना के विषय मे बताने से कतरा रहे थे। वहीं, पुलिस वालों के समझाने पर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने शादी संपन्न करा दिया।

विज्ञापन
Bloody fight over fan air in jaunpur young man attend wedding beaten to death three accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में तीनाें आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: भदोही के महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रामकुमार मौर्या की पुत्री खुशबू की शादी प्रतापगढ़ जिले के थाना फतनपुर के भोजेमऊ गांव निवासी रामजी मौर्या के पुत्र सुनील मौर्या के साथ तय हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते गुरुवार को तय समय पर बरात आई। द्वारचार के बाद जयमाल के पहले ही टेंट में लगे पंखे की हवा का रुख बदलने को लेकर बरात में आए कमल कुमार की घराती पक्ष के अनिल, सुनील व अभिनन्दन से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते घराती पक्ष के तीनो भोजेमऊ निवासी कमल कुमार व तीन साथी अनुभव, अभिषेक व रवि पर प्राणघातक हमला कर फरार हो गए थे। ऐसे में एंबुलेंस से कमल कुमार व तीन साथी को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेजा गया। एंबुलेंस में ही कमल कुमार ने दम तोड़ दिया।


वहीं, अनुभव, अभिषेक व रवि की हालत चिंताजनक थी। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचकर किसी तरह शादी संपन्न कराया और लड़की की विदाई हो पाई।

मृतक कमल कुमार के पिता शुक्रवार को थाने में तीन नामजद आरोपी अनिल, सुनील और अभिनंदन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। ऐसे में पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन शुरू की। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी अनिल, सुनील व अभिनंदन को छह छंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed