{"_id":"65a973e3129d010563065720","slug":"blocked-again-by-keeping-dead-body-demanding-arrest-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-11092-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर फिर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर फिर किया चक्काजाम
विज्ञापन
मीरगंज। अदारी गांव में किसान की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शव सड़क पर रखकर फिर बंधवा बाजार में चक्काजाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को ही आरोपी प्रधान समेत चार परिजनों पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब परिजन माने। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ।
अदारी गांव में मंगलवार को किसान विसुन पाल (58) का पड़ोसी प्रधान चंद्रशेन गिरि के बीच पाइप बिछाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रधान व उनके परिजनों ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। विशुन की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की शाम शव सड़क पर रखकर डेढ़ घंटे तक बंधवा बाजार जाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने थे। पुलिस ने विसुन पाल की पत्नी की तहरीर पर प्रधान चंद्रशेन गिरि, उनके भाई चंद्रभान गिरि, चंद्रशेखर गिरि, पिता रामआसरे गिरि पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के पोस्टमार्टम से आने के बाद व मुकदमा लिखने के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह 11.30 बजे फिर शव को सड़क पर रखकर बंधवा बाजार में जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मुंगराबादशहपुर, पंवारा, मीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वास दिया। तब जाकर आधे घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने पुन: बंधवा बाजार में चक्काजाम किया था। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद आवागमन बहाल कराया गया।