{"_id":"697288af4e9f87f6c401853a","slug":"blackout-today-light-will-be-banned-for-10-minutes-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148368-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ब्लैक आउट आज, 10 मिनट तक प्रकाश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ब्लैक आउट आज, 10 मिनट तक प्रकाश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
जौनपुर। सिविल डिफेंस की ओर से हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 जनवरी की शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक ब्लैक आउट का अभ्यास होगा। कलेक्ट्रेट क्षेत्र, पुलिस लाइन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में पूर्ण प्रकाश प्रतिबंध लागू रहेगा। ब्लैक आउट का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, आवासों, सड़कों और आम जनता को सुरक्षित रखना है। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखकर बचाव संबंधी आपातकालीन विधियों का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया जाएगा। यह अभ्यास सिविल डिफेंस, जौनपुर के वार्डन की सहायता से लागू किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त प्रतिष्ठानों, चैंबरों, कार्यालयों एवं नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखें ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे। इस दौरान अपने घरों में ही रहें, सभी प्रकार की लाइटें बंद रखें, बाहर माचिस, लाइट या टॉर्च का प्रयोग न करें। यदि कहीं से प्रकाश बाहर निकल रहा हो तो काले कागज से ढक दें। सावधानी से चलें, घबराएं या भागें नहीं, धूम्रपान न करें, मोबाइल, फ्लैश लाइट या माचिस का उपयोग न करें।
यह अभ्यास सिविल डिफेंस वार्डनों की सहायता से संचालित किया जा रहा है। युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में ब्लैक आउट के प्रति जागरूक रहें। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन डॉ. मनोज वत्स ने बताया कि 23 जनवरी को फिर मॉक ड्रिल किया जाएगा, जिसके लिए स्वयंसेवकों एवं विभागों को हिदायतें जारी की गईं हैं।