फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP workers took out Shaurya Tiranga Yatra

Jaunpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out Shaurya Tiranga Yatra
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारे लगाए।शाहगंज : ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में बृहस्पतिवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जेसीज चौक से शुरू होकर डाकखाना तिराहा, कोतवाली चौराहा, रामलीला भवन चौराहा होते हुए इराकियाना पेट्रोल पंप पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सुरक्षा बलों के शौर्य को सलाम किया। भाजपा विधायक रमेश सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है।खेतासराय : नगर में आपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय नागरिकों, युवाओं, व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लिए देश के वीर सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया। यात्रा खेतासराय के प्राचीन दुर्गा मंदिर से निकलकर पुरानी बाजार रोड होते हुए संकट मोचन मंदिर, मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा पहुंचा, वहां से आगे बढ़ते हुए ओरियंटल बैंक पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा मंडल अध्यक्ष खेतासराय उपेंद्रनाथ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें कपूर चंद्र जायसवाल, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, जगदंबा पांडेय, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष गुप्ता ने किया।गौराबादशाहपुर : कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम ऑपरेशन सिंधूर के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कुकुहा मोड़ से शुरू होकर रामलीला मैदान होते हुए पुलिस चौकी पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सुरक्षा बलों के शौर्य को सलाम किया।इस मौके पर पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, यात्रा में मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, अजीत सोनकर, संतोष, अजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



शौर्य की प्रतीक है भारतीय सेना : डाॅ. आरके पटेल
मड़ियाहूं। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोषों की जघन्य हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बुधवार की देर शाम भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर परिसर सदरगंज में श्री राम जानकी मंदिर व रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपना दल एस पार्टी के विधायक डाॅ. आरके पटेल व मंछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व सैनिक अनिल सिंह व संतोष यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि भारतीय सेना शौर्य की प्रतीक है। जो कोई भारत की ओर आंख उठाता है, हमारी सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देती है। जिस तरह से आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था उसी प्रकार वीर बेटियों के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को धूल चटाने का काम किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक पड़ोस में पल रहे एक-एक आतंकी का समूल नाश नहीं कर लेगा। कार्यक्रम को ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ सुरेश पाठक, श्याम दत्त दुबे, स्वर्ण सिंह टीटू, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, डॉ. परमजीत सिंह, विनोद सेठ, संतोष गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर संजय सिंह मुन्नू, मनोज चौरसिया, कवलजीत सिंह गब्बर, राजकुमार शर्मा, लाल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed