फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will create ten thousand new voters in every assembly constituency

हर विधानसभा क्षेत्र में दस हजार नए वोटर बनाएगी भाजपा

Thu, 03 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP will create ten thousand new voters in every assembly constituency
जौनपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और मतदाता प्रमुख को हर बूथ क्षेत्र में आने वाले मतदाताओं का नाम शामिल कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सन्तबख्स सिंह ने कहा कि 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनवाएं और उन्हें पार्टी से भी जोड़ें। पिछली बार हमारे कई प्रत्याशी बहुत कम अंतर से हारे थे इसलिए अपने कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 नए वोटर जोड़ें, ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार वोटर नया वोटर बनाने का लक्ष्य पूरा हो। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। यह कार्यक्रम मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर तक आयोजित कर नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। संचालन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक पीयूष गुप्ता ने की। बैठक में सुशील मिश्रा, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, उमाशंकर सिंह, अभय राय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शशि मौर्य, रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed