फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will be stronger in Jaunpur: Dr. Ajay

जौनपुर में मजबूत होगी भाजपा : डॉ. अजय

Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP will be stronger in Jaunpur: Dr. Ajay
जौनपुर। नगर के सिहिपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को भाजपा मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। इसमें संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने पर बल दिया गया। कहा कि जौनपुर में भाजपा को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में डॉ. अजय कुमार सिंह ने पार्टी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विगत आयोजनों की सफलता और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए और अधिक समर्पण का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। सभी मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें हर कार्यकर्ता और नागरिक भाजपा के साथ जुड़ाव महसूस करे। यही एकता आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम बुलंद करने का आधार बनेगी। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, बूथ स्तर तक प्रभावी संवाद स्थापित करने और जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को प्रचारित करने पर मंथन हुआ। इस अवसर पर राजेश सोनकर, जयेश सिंह, आशीष सरोज, रणविजय सिंह, रजनीश चौबे आदि उपस्थित रहे। संचालन स्कन्द पटेल ने किया।
विज्ञापन

पार्टी संचालन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : डॉ. अजय

मछलीशहर। नगर के एक मैरेज हाल में बुधवार को भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की हर स्तर पर रक्षा की जाएगी। 2027 में मछलीशहर जिले की चारों विधानसभा में पार्टी को जीत दिलाई जाएगी। इसके लिए अभी से ही लगने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद बीपी सरोज जिलाध्यक्ष के मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह अनुभवी हैं। कार्यकर्ताओं को साथ-साथ लेकर चलने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, मनोज जायसवाल, जयेश सिंह, राकेश कुमार जायसवाल, राजेश सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed