{"_id":"60c23cd98ebc3ee48f4b97fe","slug":"bjp-preparing-for-victory-in-elections-with-bansal-s-mantra-jaunpur-news-vns5941111110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल के मंत्र से चुनावों में जीत की तैयारी में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल के मंत्र से चुनावों में जीत की तैयारी में जुटे भाजपाई
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को हुई सांगठनिक बैठक के बाद भाजपाई जोश में है। मिशन 2022 जीतने के साथ ही वह आगामी दिनों होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी बड़ी जीत दर्ज करने की रणनीति बनाने लगे हैं। संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बैठक में साफ कर दिया है कि उन्हें इन सीटों पर अधिक से अधिक पार्टी उम्मीदवारों की जीत चाहिए। इसी जीत के आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों में जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। पार्टी की ओर से जल्द ही इन पदों के लिए नामों का पैनल जिले से भेजने का भी संकेत मिला है।
पहली बार भाजपा ने पंचायत चुनावों में सीधे तौर पर प्रतिभाग किया है। हर वार्ड से अपने प्रत्याशी उतारे और पूरी दमदारी से लड़ाया भी। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी परिणाम आशानुकूल नहीं मिले। जिले की सिर्फ दस सीटों पर ही भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज कर सके हैं। अच्छी बात यह रही कि दलीय उम्मीदवारों से ज्यादा चुनाव में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। लिहाजा अध्यक्ष पद अपने पाले में करने का ख्वाब संजोए पार्टी दिग्गजों ने निर्दलीयों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। वैसे तो चुनाव परिणाम के बाद से ही उनकी ओर से यह सक्रियता शुरू कर दी गई थी, लेकिन बीच में तमाम अफवाहों के कारण संभावित दावेदारों की सक्रियता शिथिल पड़ गई थी। सरकार में गठबंधन के साथी अपना दल-एस ने भी यहां से उम्मीदवार उतारने की इच्छा जताते हुए भाजपा से सीट मांगी है। ऊहापोहों के बीच बुधवार को वाराणसी में हुई बैठक में संगठन मंत्री सुनील बंसल ने स्पष्ट किया कि पार्टी चुनाव में खुद उतरेगी और जीत भी दर्ज करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए भी उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारकर जीताने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी है। यह संकेत भी दिया है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन पंचायत चुनावों में प्रदर्शन से ही पार्टी पदाधिकारियों के लिए आगे की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। संभव है कि एक-दो दिन में जिले से नामों का पैनल भेजा जाएगा। चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी उतरना है। इस बारे में पार्टी नेतृत्व का जो भी फैसला होगा, उस पर कार्यकर्ता पूरी तत्परता से काम करेंगे।