फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bjp possible candidate

भाजपा में टिकट को लेकर घमासान

Thu, 14 Apr 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। पार्टी ने प्रत्याशियों की तलाश और उनकी छानबीन पर काम तेज कर दिया है। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों के नामों की सूची पार्टी नेतृत्व ने मांगा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी चुनाव को गंभीरता से ले रही है। पार्टी की सोच है कि लोकसभा चुनाव में जो मत मिले थे अगर उनको विधानसभा चुनाव में भी सहेज लिया जाए तो यूपी में भाजपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन


 पार्टी  सूत्रों की मानें तो गुजरात की टीम सर्वे के लिए जिले में आई थी। संभावित दावेदारों के बारे में असलियत जानने के बाद दूसरे दल के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी लोगों से पूछताछ किया। यही नहीं होर्डिंग बाज नेताओं की जमीनी हकीकत के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन विधानसभा क्षेत्रों में दल के दावेदारंों की स्थिति चुनाव लड़ने लायक नहीं दिखी वहां दूसरे दलों के ऐसे नामों के बारे में जानकारी जुटाई। भाजपा चुनाव जीतने को केंद्र में रख कर तैयारियां कर रही हैं।

दूसरे दलों के उन मजबूत नेताओं पर निगाह रखी जा रही है जो अपने दल से टिकट से वंचित होने पर पार्टी का दामन थाम सकते हैं। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा में देरी हो रही है।

उधर आरएसएस भी अपने ढंग से प्रत्याशियों की पड़ताल में जुटी है। भाजपा से टिकट की दौड़ में गैर दलों के लोग भी शामिल हैं। बाहुबली एक पूर्व सांसद और दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एक जाने-माने पत्रकार के नाम की भी चर्चा पार्टी गलियारे में खूब हो रही है।


पूर्व सांसद शाहगंज तो एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केराकत,  दूसरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मल्हनी से टिकट चाहती हैं। जबकि जाने माने पत्रकार सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed