बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के सभागार में शनिवार को आयोजित पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अपने क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़कों का मुद्दा उठाया।
इस दौरान उन्होंने पूर्व में निर्मित 13 जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही। विधायक ने बताया कि उमरी खुर्द-बेदौली मार्ग से चकदउदहा संपर्क मार्ग, धनियामऊ में भोला मंदिर से अमित मिश्र के घर तक, कृष्णापुर-गौरा मार्ग से भूपतिपुर संपर्क मार्ग, कस्तूरीपुर में निषाद बस्ती से पीली नदी तक, नगर के सुल्तानपुर रोड से बरौली संपर्क मार्ग, दुधौड़ा बाजार से जोखापुर मार्ग, जमऊपट्टी ब्राह्मण व सरोज बस्ती मार्ग, नगर के वार्ड नंबर-10 में ग्राम न्यायालय से विठुआकला मार्ग, देनुआ गांव में नहर से विश्वकर्मा व ब्राह्मण बस्ती मार्ग, भोगीपुर कठार में मुस्लिम व ठाकुर बस्ती मार्ग, बटाऊबीर-लेदुका मार्ग से प्राण पट्टी से दाएं ब्राह्मण बस्ती मार्ग, ठेगहां चौराहे से नहर की पटरी होते हुए सीड संपर्क मार्ग और दिलशादपुर चौराहे से दिनेश जायसवाल के घर से होते हुए बाजार मार्ग बेहद जर्जर हैं। विधायक ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए मैंने समीक्षा बैठक में मांग उठाई है, जिसे जल्द ही बनवाए जाने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया है।