फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP members listened to PM Modi's Mann ki Baat and planted trees

Jaunpur News: भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात, किया पौधरोपण

Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP members listened to PM Modi's Mann ki Baat and planted trees
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के बाद पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपाइयों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। मछलीशहर : भाजपा के पूर्व महामंत्री राजन सिंह के कुरनी गांव स्थित आवास पर पीएम मोदी के मन की बात सुनी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग दिवस व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। योग दिवस की सफलता पर लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई और देश के लोगों को परेशान किया गया। इसके बाद कुरनी, निजामुद्दीनपुर व पहसना पर एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। हर बूथ पर फलदार व छायादार 10-10 पौधे लगाए गए। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी अभिषेक सिंह के अलावा कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष हैप्पी सिंह, स्वमीनाथ, सुनील मौर्या, शशि प्रकाश तिवारी व सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। इसके तहत मड़ियाहूं विधानसभा के तेजगढ़ के बूथ पर डॉक्टर श्याम दत्त, शीतल मौर्य, अरविंद पाल व सुरेंद्र सिंह ने रेडियो पर मन की बात सुनी। इसी प्रकार विधानसभा 370 के बूथ संख्या 65 पर राजकृष्ण शर्मा, चंदन केसरी, कन्हैयालाल आदि लोगों ने रेडियो पर मन की बात सुनी।
विज्ञापन

सुइथाकलां: विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने रविवार को बूढूपुर गांव में ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पौधरोपण किया। श्री सिंह सुबह 11 बजे बूढूपुर स्थित पंचायत भवन के पास मन की बात कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बिंद, निषाद पार्टी प्रदेश महासचिव राम अनुज निषाद, अशोक बिंद, राम प्रकाश दुबे, सुरेश धुरिया, प्रधान फूला देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर : चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में रविवार को मन की बात सुुनी। चेयरमैन ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन काल पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव केशरी, भाजपा नेत्री पुष्पा शुक्ला, महामंत्री दुर्गेश दुबे, सभासद दिलीप श्रीवास्तव, अनिल भूरे, सूर्यलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

खुटहन : उसरौली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनकर पौधारोपण भी किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव व अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने की। कार्यक्रम के बाद ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने दो सड़कों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक ओम प्रकाश यादव, मंडल मंत्री रंजन श्रीवास्तव, मोनू पांडेय, मंडल महामंत्री अजय सिंह राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed