फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP Kashi region conference cm yogi rajnath singh address people in jaunpur for upcoming up assembly election

जौनपुर में बोले सीएम: देश तोड़ने वालों को नहीं भूलेगी जनता, माफियाओं की इमारतों पर चलता रहेगा बुलडोजर

Sat, 27 Nov 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

शनिवार को भाजपा के संगठनात्मक 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
BJP Kashi region conference cm yogi rajnath singh address people in jaunpur for upcoming up assembly election
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में काशी क्षेत्र प्रभारी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। तो वहीं, सीएम ने जिन्ना वाले बयान पर अखिलेश यादव और भाजपा सरकार में हुए विकास के बारे बताते हुए जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि 2022 का चुनाव देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोध इस हद तक जा चुका है कि देश विरोधी और भाजपा विरोधियों का ध्रुवीकरण एक ओर हो रहा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आन-बान-शान की रक्षा कर रहे हैं। भारत विरोधियों से लड़ाई लड़ने के लिए पीएम के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा को जिताने के साथ राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिन्ना वाले बयान पर अखिलेश यादव को घेरा
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा था, तो दूसरी तरफ देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ लौह पुरुष की तुलना हो रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राष्ट्रतोड़क वही तत्व हैं, जिन्होंने 2017 के पहले सत्ता में रहकर प्रदेश की आस्था पर प्रहार करने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Kashi region conference cm yogi rajnath singh address people in jaunpur for upcoming up assembly election
मंच पर सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला कर, दंगा करके विकास को बाधित करने का काम किया। वह अपनी सरकार में युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे। उन्होंने एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर डंडा चलवाए थे। दूसरी ओर आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है। तब से ये लोग बेचैन हो गए हैं। प्रदेश की आस्था में खलल नहीं डाल पा रहे, भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे और प्रदेश में दंगा नहीं करा पा रहे हैं। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से अराजकता, बेईमानी और भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हुए हैं। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बंद हुआ और बेटियों को सुरक्षा दी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई तब से उनके सारे धंधे बंद हो गए। जिसकी स्वाभाविक रूप से उनकी यह परेशानी देखी जा सकती है। क्योंकि वह अब जिन्ना को मेहमान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा दिया
राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोध के बीच होती लड़ाई में राष्ट्रवाद को जिताने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जीतना होगा। उनका दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ें, जिस संकल्प के साथ पीएम मोदी ने कहा था कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

अब चुनाव आते ही समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस के नेता जनता के बीच आएंगे। जनता को उनसे पूछना होगा कि कोरोना जब चल रहा था तब वो लोग कहां थे। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन, उपचार और वैक्सीन दी है। जनता से अपनी करते हुए सीएम ने कहा कि वह कोरोना वायरस के समय होम आइसोलेशन में थे, लेकिन अब समय आ गया है। इन्हें चुनाव के समय भी होम आइसोलेशन में डालने का काम किया जाए।

भाजपा सरकार ने माफियाओं पर की कार्रवाई
सीएम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से माफियाओं पर कार्रवाई जारी है। जनता के पैसों से लूटकर बनाई गई इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बुलडोजर भाजपा सरकार में अवैध निर्माणों पर चलता रहेगा।

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

पांच साल पहले भी हुआ था सम्मेलन
भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन पांच साल पहले भी हुआ था। उस समय पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे। उससे भाजपा को जौनपुर में काफी लाभ हुआ था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की नौ विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और एक पर केंद्र की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) को जीत मिली थी।

सदर, जफराबाद, केराकत, बदलापुर में भाजपा और मड़ियाहूं विधानसभा में अपना दल (एस) को जीत मिली थी। मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी, मछलीशहर और शाहगंज में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के चुनाव से पहले भाजपा के पास नौ में से केवल एक सीट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed