फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP is ignoring the constitution : Shyam Lal Pal

संविधान की अनदेखी कर रही भाजपा : श्याम लाल पाल

Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP is ignoring the constitution : Shyam Lal Pal
सिकरारा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा के सभी नेता न तो संविधान के मुताबिक बोलते हैं और न ही कोई कार्य करते हैं। वह रविवार को जौनपुर- रायबरेली राज मार्ग स्थित फतेहगंज बाजार में रामशृंगार प्रजापति के यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

फतेहगंज बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के साथियों को संविधान की कोई परवाह नहीं है। समाजवादी पार्टी की मुहिम है कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों के हक की उस बात पर चर्चा हो जिसकी व्यवस्था संविधान में दी गई है। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए संविधान के अनुसार काम करना जरूरी है। 2027 के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य देश में समाजवाद लाना और बाबा साहब आंबेडकर के संविधान के मुताबिक सरकार चलाना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव इस पर खरा उतरेंगे। जनता चाहती है कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के अलावा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामनरायण बिंद, राजन यादव, आरबी यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, बच्चूलाल, बच्ची, अमरेंद्र, कुंदन, भैयालाल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

निशुल्क बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराना सराहनीय
धर्मापुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया का पांचवें स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा ग्रहण कराने का बीड़ा उठाया है। इसकी सराहना पूरे प्रदेश में हो रही है।समाजवादी कुटिया में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा ग्रहण कराया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने के साथ साथ उनको पाठ्यक्रम की सभी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कुटिया के 110 बच्चों को स्टडी किट दी। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मल्हनी विधायक लकी यादव ने भी संबोधित किया। ऋषि यादव आभार जताया। इस मौके पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, अजय त्रिपाठी, अवध नाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed