फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP honored district panchayat members and block heads

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों को किया सम्मानित

Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP honored district panchayat members and block heads
भाजपा ने पार्टी के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों को बुधवार को नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में माल्यार्पण और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस उत्साह को बरकरार रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे पन्ना समिति तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक प्रमुख अपनेअपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े आठ ब्लॉक प्रमुख अब ग्रामीण परिवेश के विकास का नया प्लेटफार्म तैयार करेंगे। सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्यों में श्यामबाबू यादव, रमेश सिंह, सूबेदार सिंह, नगीना सिंह, आनंदिता सिंह तथा ब्लॉक प्रमुखों में पूनम यादव, मंजू सिंह, बृजेश यादव, विद्या तिवारी, माण्डवी सिंह, ऊषा शुक्ला, संजय सिंह, सत्येन्द्र सिंह फन्टू शामिल थे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुधाकर उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार बिंद, सुरेन्द्र सिंघानिया, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव, अभय राय, विजय लक्ष्मी साहू, उमाशंकर सिंह, संतोष मिश्रा, पंकज मिश्रा, सिद्धार्थ राय, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, बलबीर गौड़, वंश बहादुर पाल, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र बिंद, दिलीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed