फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP has brought CAA and NRC to hide failures-Pramod

असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा लाई है सीएए व एनआरसी-प्रमोद

Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP has brought CAA and NRC to hide failures-Pramod
03- ओलन्दगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। - फोटो : JAUNPUR
विफलता को छिपाने के लिए लाए सीएए: प्रमोद
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा सीएए और एनआरसी लेकर आई है। केंद्र की सरकार देश में वैमनस्यता का बीज बोकर समाज को बांटने की साजिश रच रही है। जनता को इसके खिलाफ लामबंद होने की जरूरत है।
ओलंदगंज स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल है। भाजपा से लोगों की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव इसके साक्षी हैं। देश की आर्थिक तबाही और बेरोजगारी चिंता में डालने वाली है। किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय डीजल, पेट्रोल व बिजली के दाम बढ़ाकर उनके उपज की लागत बढ़ाई जा रही है। वहीं सभी वस्तुएं महंगी होने के कारण लोगों को दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। जेएनयू, मुंबई, रुड़की व चेन्नई से यूथ का निकलना मोदी सरकार के खिलाफ युवा क्रांति है। सीएए के खिलाफ आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने और गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तवरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, शिखर द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, राकेश सिंह, गौरव सिंह, संतोष यादव व तरुण कुमार तिवारी साथ रहे।
विज्ञापन

---
इनसेट:
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जौनपुर/ सिकरारा/मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। शहर के सिविल लाइंस स्थित राम स्वरुप भवन पर स्व.गिरिजा तिवारी को श्रद्घांजली दी। सिकरारा क्षेत्र के समाधगंज(कुरनी) बाजार में कांग्रेस नेता डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु की अगुआई में प्रमोद तिवारी का कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर सत्य देव दुबे, प्रधान महेंद्र गुप्ता,ब्रह्म देव उपाध्याय, अंसार अली, राम आसरे ,नन्हे मिश्र आदि रहे। मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी का कार्यकताओं ने नारों के बीच जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अफजाल अहमद, सौरभ शुक्ला, जीशान अंसारी, रिषिकेश सिंह, नागेंद्र हलवाई, आजम राईन,शेर बहादुर,शेषमणि शुक्ला,नसीम अहमद,रमजान अली,अनुराग तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed