फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP government will be formed again in UP: Seema

यूपी में दोबारा बनेगी भाजपा की सरकार : सीमा

Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in UP: Seema
मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। विकास के नाम पर जनता फिर से भाजपा को ही अवसर देगी। प्रदेश में साढ़े चार साल में जितना काम हुआ है उतना 25 साल में नहीं हुआ था। वह शुक्रवार को नगर के एक निजी हाल में आयोजित ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जंगलराज का सफाया हुआ है।कहा कि सबका साथ सबका विकास पार्टी का मूल मंत्र है जिसके आधार पर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में अंतर नहीं है। सरकार हमेशा जनहित और राष्ट्रहित के लिए काम कर रही है। चेयरमैन शिव गोविंद साहू,पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता व आलोक गुप्त पिंटू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र पांडे तथा संचालन रंजीत भोजवाल ने किया। कार्यक्रम के पूर्व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू )को पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, सभासद आलोक कुमार गुप्ता, चेयरमैन शिव गोविंद साहू,उमाशंकर गुप्ता व संजीव गुप्ता बुके देकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। आयोजक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता (मुन्ना ) आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर चेयरमैन शिव गोविंद साहू,पूर्व उप ब्लाक प्रमुख जितेन्द्र सिंह, अभिषेक शुक्ला, संतोष मिश्रा, सर्वजीत सिंह,सुनील सिंह,विमल सिंह,अनुपम तिवारी,संतोष गुप्ता,हंसराज सिंह,नगर मंडल आलोक गुप्ता पिंटू,रोहन पांडेय,आकाश गुप्ता गोलू,सौरभ जायसवाल, राजन सिंह,अनिल चौबे, कृष्ण गोपाल, सूर्य लाल जायसवाल ,राहुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed