{"_id":"6acd33f7cd59fe78ec02b2b9","slug":"bjp-and-congress-workers-face-off-during-the-congress-office-protest-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164847-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी
Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
सार
जौनपुर के सिहीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई। भाजपा ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला की पदाधिकारीगण। भाजपा
विस्तार
जौनपुर के सिहीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी से माहौल गरमा गया और टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।
भाजपा ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा पार्टी के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू की छात्राओं की ओर से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Trending Videos
महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय ने सांसद को पार्टी से निष्कासित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, देवी प्रसाद सिंह, आमोद सिंह और घनश्याम यादव समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। राकेश मिश्रा ने भाजपा पर महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले का उल्लेख करते हुए भाजपा की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि देश की जनता, नौजवानों और किसानों के सामने भाजपा की नीतियां उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
इस दौरान कांग्रेस की ओर से विनय तिवारी, शिव मिश्रा, विजय कुमार प्रजापति, विजय बहादुर यादव, तौफीक अहमद और अनिरुद्ध पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।