फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP aggravate rushing game, will field candidates in all the seats

भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे धनंजय, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे

Thu, 26 Jan 2017 01:20 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 26 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टर जारी होने के बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भाजपा का खेल बिगाड़ने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जिले के नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने का एलान कर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन

 

धनंजय खुद मल्हनी से चुनाव लड़ेंगे। जिले में क्षत्रिय सहित सवर्ण मतदाताओं पर धनंजय का अच्छा प्रभाव माना जाता है। जिले में तकरीबन तीन लाख क्षत्रिय मतदाता हैं। सपा कार्यकाल में सत्ता का विरोध कर पांच ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय निकाय के एमएलसी का चुनाव जितवाकर धनंजय ताकत का एहसास करा चुके 

विज्ञापन

 

हैं। दो बार निर्दल विधायक, एक बार बसपा से सांसद रहे धनंजय सिंह जब भी चुनाव लड़े उन्हें अच्छा-खासा वोट मिला। उनकी पत्नी डा. जागृति सिंह ने 2012 विधानसभा का चुनाव मल्हनी से लड़ा और उन्हें 51 हजार मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि उस वक्त धनंजय सिंह जेल में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने करीब 65 हजार मत प्राप्त किए थे। जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में धनंजय के समर्थकों की अच्छी संख्या है। माना जा रहा है कि प्रत्येक विधानसभा से 20 से 25 हजार मत धनंजय सिंह प्रभावित कर सकते हैं।

 

विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए धनंजय ने पहले बसपा को आजमाया, लेकिन उन्हें इलाहाबाद की रैली में पार्टी ज्वाइन कराने के बाद भी बात नहीं बनी। इसके बाद भाजपा के सहयोगी दलों से उनकी बात चल रही थी, लेकिन भाजपा ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टर जारी कर उनकी छवि को प्रभावित किया।


 

इसके बाद धनंजय ने भी भाजपा को जिले में सबक सिखाने की ठान ली है। स्थिति यही रही तो भाजपा के लिए मुश्किल हो सकती है। वैसे सूत्रों का कहना है कि धनंजय सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल, पीस पार्टी, निषाद राज, महान दल और अन्य छोटे दलों का समर्थन लेकर मैदान में कूदने की तैयारी कर ली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed