फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding uncle and nephew killed, three injured in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, तीन घायल

Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew killed, three injured in road accident
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर से थोड़ी दूरी पर मंगलवार की शाम को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चाचा, भतीजे की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जफराबाद क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (22) पुत्र अमरनाथ तथा समोधी (68) पुत्र मुंसी एक बाइक से कबूलपुर बाजार में आलू का बीज लेने जा रहे थे। नेहरूनगर के पास पहुंचे थे तभी सामने से रामजी पुत्र सीताराम निवासी सैदपुर थाना जलालपुर अपनी बाइक से एक पांच वर्षीय मासूम तथा एक रिश्तेदार को बैठाकर कबूलपुर से घर जा रहे थे। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक और समोधी को मृत घोषित कर दिया। वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पांच वषीZय मासूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी जलालपुर राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed