फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding student going to watch wedding preparations dies

Jaunpur News: शादी की तैयारी देखने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 29 Apr 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student going to watch wedding preparations dies
जौनपुर। बदलापुर नगर क्षेत्र के ग्राम भलुआही वार्ड संख्या पांच निवासी बाइक सवार एक छात्र की फोरलेन पर उसराबाजार के पास ई-रिक्शा से टक्कर होने से रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना तेजी बाजार क्षेत्र के ग्राम सरौली निवासी राधेश्याम गुप्ता पिछले बीस वर्ष से नगरपंचायत के वार्ड संख्या पांच भलुआही में परिवार सहित रहते हैं। सरौली में 29 अप्रैल को राधेश्याम की भतीजी कोमल की शादी है। राधेश्याम का छोटा पुत्र सोनू गुप्ता उर्फ शनि (18) अपनी बाइक से शादी की तैयारी देखने सरौली अपने पैतृक आवास के लिए निकला था। वह फोरलेन पर उसराबाजार के पहुंचा था कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ई-रिक्शा से उसकी भिड़ंत हाे गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसे देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में कक्षा बारह की परीक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रयागराज में एडमिशन कराने की तैयारी में लगा था। पिता राधेश्याम, माता सुदामा देवी, बड़े भाई सचिन का रोते-रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में संयोग क्षण मात्र में वियोग में तब्दील हो गया। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई सोनू उर्फ शनि गुप्ता की मौत की मनहूस खबर मिलते ही बहन कोमल के वैवाहिक कार्यक्रम पर अचानक विराम लग गया। परिवार के सभी सदस्य दहाड़े मारकर रोने-चिल्लाने लगे। लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। सोनू गुप्ता को क्या पता था कि वह अपनी बहन की डोली को कंधा नहीं दे पाएगा। बहन कोमल पुत्री महेंद्र गुप्ता की शादी 29 अप्रैल को सुनिश्चित है। भाई सोनू गुप्ता बहन कोमल के वैवाहिक कार्यक्रम में चल रहे रस्म शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। लेकिन सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed