फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding miscreants shot youth, condition critical

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 27 Jan 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot youth, condition critical
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडिहा-जमुहाई मार्ग पर कंदरापुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने तीन फायर किया, जिसमें एक गोली बाएं हाथ में लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

आनापुर चकवा गांव निवासी रणविजय बिंद (38) किसी रिश्तेदारी से होकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोरीडिहा-जमुहाई मार्ग पर इटोरी बाजार से आगे कंधरापुर मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर कर दिया। एक गोली रणविजय के हाथ में लगी और दूसरी हेलमेट पर। तीसरी गोली जैकेट में लगी। बाइक छोड़कर युवक चिल्लाते हुए ग्रामीणों की ओर भागा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हमलावर तेज गति में आनापुर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आनापुर गांव से 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घायल युवक की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed