{"_id":"5d8129b08ebc3e012e1f3abb","slug":"bike-riding-miscreants-looted-75-thousand-from-group-agent-jaunpur-news-vns4843790196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने समूह एजेंट से लूटे 75 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने समूह एजेंट से लूटे 75 हजार
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 75 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
सुरेरी। बाइक सवार बदमाशों ने समूह एजेंट से घर जाते समय असलहा के बल पर नगदी सहित मोबाइल छीन कर चम्मत हो गए। पीड़ित ने किसी राहगीर के मोबाइल फोन से घटना की सूचना अपने समूह संचालक को दी। मौके पर पहुंचे समूह संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
वाराणसी जिले के पुवारी कला गांव निवासी भरत भूषण एक समूह एजेण्ट है। मंगलवार की शाम समूह एजेंट भरत भूषण क्षेत्रों से मीटिंग कर एवं साप्ताहिक किस्तों की वसूली कर घर वापस जा रहे थे शाम लगभग छह बजे वह जैसे ही सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर - सुरेरी मार्ग पर छेरहटी घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से पल्सर सवार दो युवक हेलमेट लगाकर ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोककर असला सटा दिए और पैसों से भरा बैग, मोबाइल लूट कर भानपुर गांव की तरफ फरार हो गए। पास से मोबाइल भी छीन जाने की वजह से पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी भी पुलिस को नहीं दे सका। कुछ देर बाद किसी राहगीर को रोककर उसी के मोबाइल से पीड़ित घटना के काफी देर बाद सूचना समूह संचालक को दी। 7धीरे धीरे शोर शराबा मचाने पर पास पड़ोस के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलते ही समूह संचालक मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सुरेरी पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई। समूह संचालक असगर अली ने बताया कि समूह एजेंट से 75750 रुपये व एक मोबाइल की लूट हुई है, जो पैसा समूह से वसूला गया था। वही समूह संचालक असगर अली ने थाने पर लूट की लिखित तहरीर दी है।