{"_id":"666784ad47f993cad50b52c8","slug":"bike-riding-doctor-dies-in-road-accident-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-117110-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के चंवरी बाजार में रविवार रात नौ बजे कार की चपेट में आने से होम्योपैथ चिकित्सक की मौत हो गई। कार में सवार एक युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मझगवां खुर्द गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक रविशंकर यादव (35) बाइक से चंवरी बाजार से घर जा रहे थे। पीछे से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जौनपुर स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं कार बाइक को चपेट में लेते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। इसमें से आलिख (28) निवासी भदोही घायल हो गया। जिसका सीएचसी रेहटी मेंं प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के बड़े भाई सूर्य प्रकाश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। चिकित्सक के दो बच्चे संत (10), इशू (8) और पत्नी सुषमा तथा माता शारदा देवी बिलखते रहे।
विज्ञापन
क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने बताया की रविवार की रात चौरी बाजार के पास कार और बाइक में आमने सामने टक्कर होने की वजह से इलाज के दौरान बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।