फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riders collided with a parked truck, one dead and the other injured

Jaunpur News: खड़े ट्रक में जा भिड़े बाइक सवार, एक की मौत दूसरा घायल

Fri, 19 Jul 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with a parked truck, one dead and the other injured
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बजरंगनगर बाजार के उत्तरी छोर पर लकड़ी के टाल के सामने खड़ी ट्रक में बाइक सवार युवकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया।घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी छट्ठू राम का 26 वर्षीय पुत्र गौतम बाइक से पड़ोसी शंभू राम के 17 वर्षीय बेटे रोहन को लेकर देर शाम सब्जी लेने बजरंगनगर बाजार आया था। वापस घर जाते समय बाजार के उत्तरी छोर पर लकड़ी के टाल के सामने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे जहां गौतम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस रोहन को सीएचसी डोभी लाई जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चंदवक थाना प्रभारी ब्रिजेश गुप्ता ने बताया की घायल को इलाज के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed