फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies, four injured in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, चार घायल

Sat, 12 Oct 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, four injured in road accidents
बरसठी/शाहगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के काटी गांव में शुक्रवार को दोपहर बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि शाहगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

काटी गांव निवासी विशाल गौंड (18) पुत्र बृजेश गोंड कटवार बाजार से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक महिला को लिवाकर बाइक से घर लौट रहा था। वह काटी गांव की त्रिमोहानी के पास शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा था। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी से बात कर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से विशाल के सिर में गहरी चोट आई। वह जमीन पर गिर गया और खून से लतफथ हो गया। सूचना पर पहुचें परिजन उसे उपचार के लिए सुरियावां ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गई। वशिाल दो भाइयों में छोटा था और कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मां माधुरी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर शुक्रवार की दोपहर शाहगंज के एराकियाना मोहल्ला निवासी आरिज बशर (23) पुत्र खैरुल बशर अपने साथी इमरान अहमद (25) के साथ आजमगढ़ की ओर से आ रहे थे। पलिया बाजार के समीप पहुंचे थे जहां सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार जनिलानी (25) पुत्र अबरार निवासी पलिया उसका भाई अरमान (23) सभी गंभीर रशूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed