फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। ।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी दिलीप कुमार (55) दोपहर में अपनी भाभी मलावती देवी (58) के साथ बाइक से शहर आए थे। दोनों घर लौटते समय सीहीपुर में काली मंदिर के पास पहुंचे थे कि तभी ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि मलावती देवी का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक को सीज कर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed