{"_id":"603fd55c8ebc3e1dcd5a9b77","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-jaunpur-news-vns577921095","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के नईगंज तिराहे पर मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अमित यादव (35) पुत्र रामराज यादव शहर के सैदनपुर गांव निवासी विजय यादव का वाहन चलाता था। मंगलवार की रात वह विजय यादव के भांजे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। नईगंज तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एसओ योगेंद्र यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--