फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider collides with trailer, three including cousin died

बाइक सवार ट्रेलर से भिड़े, चचेरे भाई सहित तीन की मौत

Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with trailer, three including cousin died
पूरामुंकुंद गांव के निकट फोरलेन पर ट्रेलर की चपेट में आने से शनिवार की रात बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक साथी को सर्प के डंसने पर इलाज के लिए मिरसादपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रवि रजक (21) को शनिवार की रात में सर्प ने डंस लिया था। उसका चचेरा भाई आकाश रजक (22) बाजार में किराए के मकान में रह रहे सचिन यादव (20) निवासी साढ़ापुर थाना कादीपुर सुल्तानपुर के साथ बाइक से उसे लिवाकर झाड़फूंक के लिए मिरसादपुर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक सचिन चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाया था। जबकि रवि और आकाश पीछे बैठे थे। रात में करीब साढ़े दस बजे वे पुरामुकुंद गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन के पिता राजेश यादव वाराणसी में पुलिस कांस्टेबल हैं। जबकि रवि की जिला अस्पताल में और आकाश की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रेलर समेत चालक फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed