{"_id":"65ce5bd03e3dac4e140b8e44","slug":"bike-jumped-five-feet-in-the-air-three-youth-died-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-514426-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच फीट हवा में उछली बाइक, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच फीट हवा में उछली बाइक, तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र में मधुपुर व नौवाडांडी गांव के पास बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। मधुपुर गांव के पास पिकअप व बाइक में टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत युवक पांच फीट ऊपर उछल पड़े। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
सुजानगंज की तरफ से एक बाइक पर दो युवक मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। शाम पांच बजे मधुपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक हवा में उछल गए।
गंभीर रूप से घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया जहां पर दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया है। मृत युवकों की पहचान शंकर चौहान (35) पुत्र बबलू चौहान मीरपुर सरायममरेज प्रयागराज, अरविंद चौहान(36) पुत्र राजेंद्र चौहान मीरपुर सरायममरेज प्रयागराज के रूप में हुई। पिकअप चालक घटना के बाद फरार हो गई।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदासपुर गांव निवासी चंदन यादव (22) पुत्र अमर बहादुर यादव अपनी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहा था। वह नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था।
इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो से भिड़ंत हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद टेंपो भी पलट गया, इससे उसमें सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि दो घटनाओं में तीन युवकों की मौत हुई है।