फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collides with tree, innocent child dies while going for haircut with father

Jaunpur News: पेड़ से टकराई बाइक, पिता के साथ बाल कटवाने गई मासूम की मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, innocent child dies while going for haircut with father
जफराबाद। बीबीपुर के पास रविवार को अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां परी यादव (4) की मौत हो गई।
विज्ञापन


बीबीपुर गांव निवासी अशोक यादव अपने चचेरे भाई दिनेश यादव के दो लड़के अंश यादव (7), रियांश यादव (5) और अपनी बेटी परी (4) को बाइक से लेकर कबूलपुर बाजार में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाकर लौटते समय बीबीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान परी यादव (4) पुत्री अशोक की मौत हो गई। अंश यादव व रियांश को हल्की चोट आई थी। इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए मुंबई से आया अशोक
अशोक यादव अपने रोजी-रोटी के लिए पत्नी, दो लड़के व एक लड़की के साथ मुंबई में रहता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह एक सप्ताह पहले मुंबई से आये थे। 23 अप्रैल को बहन की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed