फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collided with railway crossing boom, one killed and another injured

रेलवे क्रासिंग के बूम से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घाय

Sat, 26 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with railway crossing boom, one killed and another injured
जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात घने कोहरे के चलते आदमपुर रेलवे क्रासिंग के बूम से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी भारत गौतम उर्फ बसंत 24 इसी गांव के अपने साथी सतीश गौतम उर्फ गोलू 22 के साथ गुरुवार की शाम सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर में किसी रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय देर रात करीब एक बजे दोनों बाइक से आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे थे तभी रेलवे क्रासिंग बंद थी। कोहरे के कारण बाइक सवार रलवे क्रासिंग के बूम से टकरा गए। बाइक चला रहे भारत गौतम और पीछे बैठे सतीश दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान भारत गौतम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed