फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike collided with a tree while trying to save stray animals, student returning from coaching died, friend injured

Jaunpur News: छुट्टा पशुओं को बचाने में पेड़ से भिड़ी बाइक, कोचिंग से लौट रहे छात्र की मौत, दोस्त घायल

Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree while trying to save stray animals, student returning from coaching died, friend injured
महराजगंज। थाना क्षेत्र के बजहा स्थित सरोज बस्ती के पास शनिवार को महराजगंज से कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार दो छात्र मोड़ पर अचानक आ गए छुट्टा पशुओं को बचाने में पेड़ से जा भिड़े। हादसे में बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।महाराजगंज थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि तेजीबाज़ार थाना क्षेत्र के भरथरी गांव निवासी दिव्यांश सिंह (18) रोज की तरह शनिवार की सुबह बाइक से दोस्त लखन (18) के साथ कोचिंग गया था। लौटते समय महराजगंज-तेजीबाज़ार सीमा के बजहा गांव के सरोज बस्ती के पास मोड़ पर पहुंचे तभी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गए। पशुओं को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक के पास एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक दिव्यांश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आसपास के लोग दौड़ कर गंभीर रूप से घायल लखन को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां नाजुक हालत देखकर घायल को जौनपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। लखन की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल दोस्त लखन का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम-महराजगंज। सड़क दुर्घटना में दिव्यांश के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। दिव्यांश दो भाइयों में सबसे छोटा था जो इब्राहिमपुर के एक विद्यालय से 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। बड़े भाई श्रेष्ठ सिंह बाहर रहते हैं। घर पर दिव्यांश अपने माता सुनीता व पिता जितेंद्र सिंह उर्फ डब्बू के साथ घर रह कर पढ़ाई के साथ घर का देखभाल भी करता था। मौत की खबर से माता बेसुध होकर बेहोश हो जा रही है। वहीं दिव्यांश की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed